एलआइजी चौराहा से नवलखा चौराहा तक प्रस्तावित एलिवेटेड कारिडोर को चुनौती देने वाली जनहित याचिका में सोमवार को अंतिम सुनवाई होना थी लेकिन टल गई।

HighLights
- LIG से नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर विवाद
- हाई कोर्ट में समय की कमी से टली सुनवाई
- हाई कोर्ट में अब 3 सितंबर को होगी सुनवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एलआइजी चौराहा से नवलखा चौराहा तक प्रस्तावित एलिवेटेड कारिडोर को चुनौती देने वाली जनहित याचिका में सोमवार को अंतिम सुनवाई होना थी लेकिन टल गई। कोर्ट ने समय की कमी को देखते हुए इसे तीन सितंबर तक आगे बढ़ा दिया।
जनहित याचिका में लगाए गए आरोप
हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका इंजीनियर अतुल शेठ ने दायर की है। कहा है कि बीआरटीएस कारिडोर के स्थान पर पीडब्ल्यूडी द्वारा एलिवेटेड कारिडोर बनाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए कोई तकनीकी सर्वे नहीं किया गया। किसी को नहीं पता कि एलिवेटेड कारिडोर की कितनी उपयोगिता है। चूंकि सर्वे नहीं हुआ इसलिए इससे जुड़े कोई आंकड़े भी उपलब्ध नहीं हैं।
