इस क्रम में शुक्रवार शाम को पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायडी घाट किनारे क्षेत्र में एक हजार ट्राली रेत का नष्ट करवाया। …और पढ़ें

HighLights
- पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
- अवैध पुल टूटने के बाद बनाए थे नए रास्ते
- अवैध स्टाकों पर लगातार कार्रवाई भी हो रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सुप्रीम कोर्ट की फटकार और लगातार हो रही सुनवाईयों के कारण मुरैना जिले में चंबल नदी के राजघाट व आसपास के क्षेत्रों में रेत के अवैध खनन पर अंकुश है, लेकिन जिले के अन्य हिस्सों में रेत माफिया सक्रिय है। चंबल नदी किनारे, बीहड़ क्षेत्रों में अवैध रेत के स्टाक किए जा रहे हैं। ऐसे अवैध स्टाकों पर लगातार कार्रवाई भी हो रही है।
चार घंटे चली कार्रवाई
इस क्रम में शुक्रवार शाम को पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायडी घाट किनारे क्षेत्र में एक हजार ट्राली रेत का नष्ट करवाया।
तीन बैकहो लोडर मशीनें ने चार घंटे की कार्रवाई में रेत के भंडारण का विनिष्टीकरण किया। सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार परमार के अनुसार नष्ट किए गए रेत का बाजार मूल्य 22 लाख रुपये के करीब है। गौरतलब है, कि इसी रायडी क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही प्रशासन की टीम ने रेत माफिया का अवैध पुल नष्ट किया था। इस पुल से रेत का परिवहन होता था। प्रशासन की पीठ फिरते ही यहां रेत माफिया फिर सक्रिय हो गया और नए रास्ते बना लिए। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार रात में ऐसे रास्तों को भी मशीनों से खुदवाकर गहरे गड्ढे करवा दिए।
