भोपाल-दिल्ली और कटनी रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। बीना और आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड…और पढ़ें

HighLights
- बीना में तीसरी लाइन जोड़ने का काम तेज
- त्योहारी सीजन में रेलवे ट्रैक का काम जारी
- 15 अक्टूबर तक प्रभावित रेलवे यातायात
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भोपाल-दिल्ली और कटनी रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। बीना और आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमाडलिंग का काम किया जा रहा है। प्री-नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 15 अक्टूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
रेलवे ने इस दौरान कई ट्रेनों को रद करने के साथ कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा असर ग्वालियर से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
बीना-आगासौद ब्लॉक के कारण रद रहने वाली ट्रेनें
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस जबलपुर से 26 सितंबर से 14 अक्टूबर और हजरत निजामुद्दीन से 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद रहेगी। वहीं भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक से 15 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में संचालित नहीं होगी। बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
यह भी पढ़ें- फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी को मध्य प्रदेश सरकार देगी 1 लाख रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया एलान
शताब्दी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के रूट में बदलाव
भोपाल-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन के बजाय ललितपुर तक ही संचालित होगी। यहां से ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऐसे में भोपाल की ओर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ललितपुर पहुंचकर शताब्दी पकड़नी होगी।
ग्वालियर-बीना पैसेंजर भी प्रभावित रहेगी। ट्रेन बीना स्टेशन तक जाने के बजाय फ्लाईओवर के रास्ते सीधे मालखेड़ी तक संचालित की जाएगी।
