शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर खंडवा के पदम् नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं गांव से स्वजन भी खंडवा अस्पता …और पढ़ें

HighLights
- 5 मई को थाने से पांच दिन की छुट्टी लेकर गृह ग्राम के लिए निकला था
- तीन दिन से स्वजन संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे
- शव की पहचान उसके पास मिले परिचय पत्र से हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। इंदौर रोड पर किशोर कुमार समाधि क्षेत्र में रीवा जिले रीवागढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक 26 वर्षीय हनी सिंह मूल निवासी मोरेना जिला बड़वानी का शव पेड़ पर लटकता मिला है। वह पांच मई को थाने से पांच दिन की छुट्टी लेकर गृह ग्राम के लिए निकला था।
शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर खंडवा के पदम् नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं गांव से स्वजन भी खंडवा अस्पताल आ गए है।
पदम नगर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे ने बताया कि आरक्षक हनी से तीन दिन से स्वजन संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। 20 दिन पहले उसकी सगाई हुई थी। शुक्रवार इंदौर रोड पर बालाजी कालोनी के समक्ष मुख्य मार्ग से करीब सवा सौ मीटर अंदर पेड़ पर एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे पर झूलता नजर आने पर लोगों ने सूचना दी थी।
बड़वानी जिले का रहने वाला है
शव की पहचान उसके पास मिले परिचय पत्र से हुई है। घटना की सूचना स्वजनों को दे दी गई है आरक्षण मूलतः बड़वानी जिले में राजपुर के पास मुरैना गांव का रहने वाला है बताया जाता है कि रीवा से ट्रेन से खंडवा पहुंचकर वह अपने घर जाने के लिए निकला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अजा समाज की युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले आरोपित को आजीवन कारावास
बड़वानी। अनुसूचित जाति समाज की एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में आरोपित को विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज एक्ट) लीलाधर सोलंकी ने अपने पारित फैसले में अधिनियम में आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक व सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी कीर्ति चौहान ने की। अभियोजन मीडिया प्रभारी राजमल सिंह अनारे सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।
