छात्राओं ने टॉफी का लालच देने, गलत तरीके से छूने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत की। जांच के बाद डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया और केस …और पढ़ें

HighLights
- टॉफी का लालच देकर गलत तरीके से छूने का आरोप
- छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का भी आरोप
- जांच के बाद शिक्षक निलंबित, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। उमरिया के मानपुर ब्लॉक की प्राथमिक शाला सुल्तानपुर में छात्राओं से बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता पर दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। छात्राओं ने शिक्षक पर टॉफी का लालच देकर उन्हें गलत तरीके से छूने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत की।
24 अगस्त को मिली सूचना, स्कूल पहुंची जांच टीम
इस मामले की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ पाण्डेय ने 24 अगस्त को दी। सूचना मिलने के बाद संकुल प्राचार्य और जनशिक्षकों की टीम प्राथमिक शाला सुल्तानपुर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान छात्राओं से भी जानकारी ली गई।
छात्राओं ने शिकायतों की पुष्टि की
जांच में छात्राओं ने सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट आगे भेजी।
डीईओ ने किया निलंबित, केस दर्ज
जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस भी दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित स्तर पर की जा रही है।
