Monsoon Update : मंगलवार को शहर में दिनभर बादल छाए और सुबह शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम वर्षा तक कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए बौछारे पड़ी। इंदौर म…और पढ़ें

HighLights
- मंगलवार को दिनभर बादल छाए और सुबह शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम वर्षा कुछ इलाकों में हुई
- इंदौर में बुधवार सुबह मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है
- मंगलवार को एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मंगलवार को शहर में दिनभर बादल छाए और सुबह शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम वर्षा तक कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए बौछारें पड़ी। इंदौर में बुधवार सुबह मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वही बीते 24 घंटे में 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 417.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई जो अब तक के औसत से 136.7 मिमी कम है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मप्र के आसपास बना हुआ है। वही एक द्रोणिका बीकानेर से कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए सीधी, रांची, दीघा व पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
मंगलवार को शहर में बादल छाए और सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा तो कुछ जगह रिमझिम वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को शहर में बादल छाएंगे और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर बना बना है
वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर बना बना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना है। यह आगे जाकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा। इसके प्रभाव से बुधवार को इंदौर में जहां मध्यम स्तर की वर्षा होगी।
संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है
वहीं इंदौर संभाग के इंदौर, खंडवा,धार, खरगोन बड़वानी, आलीराजपुर व उज्जैन जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है। इंदौर में बुधवार के बाद हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
