पुलिस से कोई डर नहीं लगता है। मैंने 15 हजार दिए है। इस वीडियो को पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने फटकार लगाई तो…और पढ़ें

HighLights
- पंकज ने एक वीडियो बनाया और अनर्गल बातें करने लगा।
- उसने पुलिस को लेकर भी अपशब्दों का प्रयोग किया।
- पुलिस से कोई डर नहीं लगता है। मैंने 15 हजार दिए है।
इंदौर। बाणगंगा थाना परिसर के एक वीडियो ने पुलिस की किरकिरी कर दी। वीडियो में नशे की अवस्था में एक युवक पुलिस को अपशब्द बोलते हुए जा रहा है। उसने पुलिस को रिश्वत देने का दावा किया है। युवक की पहचान कालिंदी गोल्ड निवासी पंकज मालवीय के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। पुलिसवालों ने उसको थाने बुलाया तो पंकज ने दोस्तों से मदद मांगी। किसी ने मदद नहीं की और पंकज युवती को लेकर थाने आ गया।
युवती बयान दर्ज करवा रही थी तब पंकज ने एक वीडियो बनाया और अनर्गल बातें करने लगा। उसने पुलिस को लेकर भी अपशब्दों का प्रयोग किया और कहा कि मैं अकेला ही पेश हो गया।
पुलिस से कोई डर नहीं लगता है। मैंने 15 हजार दिए है। इस वीडियो को पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने फटकार लगाई तो पुलिस ने पंकज को पकड़ लिया।
थाने में जमकर खातिरदारी की और उसका माफी मांगते हुए वीडियो बनाया। टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार पंकज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी है। उसने दोस्तों के चक्कर में वीडियो बनाना स्वीकारा है।
