गैस पाइपलाइन में हुए इस अचानक विस्फोट की चपेट में आने से कुल 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

HighLights
- इंदौर में अवंतिका गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट
- महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- पुलिस ने इलाके को घेरा, जांच में जुटी टीमें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मंगलवार शाम चार बजे विजय नगर क्षेत्र स्थित सुमन नगर कालोनी में क्षेत्र के लोग वाटर रिचार्जिंग के लिए पाइलिंग करवा रहे थे। जहां गड्ढा किया जा रहा था, उसके नीचे से अवंतिका गैस कंपनी की हाई प्रेशर लाइन जा रही थी।

तीन मीटर गहराई पर मशीन पहुंचते ही हुआ ब्लास्ट
पाइलिंग शुरु ही हुई और जैसे ही तीन मीटर गहराई तक मशीन पहुंची, उस क्षेत्र में अचानक ब्लास्ट हुआ। इसके कारण वहां पर आग लग गई। वहां से गुजर रहे तीन लोग आग से झुलस गए। तीनों को बांबे हास्पिटल में भर्ती करवाया गया।
