इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सोनकच्छ से आगे सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर बुधवार दोपहर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर-भोपाल मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पलटी
- हादसे में दो लोगों की मौत, 10 लोग घायल
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के परिचित हैं कुछ लोग
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सोनकच्छ से आगे सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर बुधवार दोपहर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला व एक युवक की मौत हो गई जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं तीन बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
घायलों को देवास जिले के सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने जांच कर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 38 वर्षीय मयुरेश पुत्र संतोष गर्ग व 51 वर्षीय संगीता पति सुनील अग्रवाल की मौत हुई है। वहीं सुनील अग्रवाल, शर्मिला गर्ग, सुरभि अग्रवाल, पलक अग्रवाल, रिमी अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, स्वप्निल गर्ग सहित दो साल का दुर्विक गर्ग, 10 वर्षीय कनव गर्ग, डेढ़ साल का एक बच्चा घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कुछ लोग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के परिचित हैं। सीहोर जिले के डीएसपी हेमंत पांडे ने बताया हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, घायलों को देवास जिले के सोनकच्छ अस्पताल ले जाया गया था।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में सड़क हादसों का कहर; 300 मौतों के बाद प्रशासन सख्त, सरकारी कर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलटी थी। यह भी जानकारी मिली है कि कार सवार लोग मंत्री विजयवर्गीय के परिचित हैं। कार सवार लोग इंदौर और सेंधवा के निवासी बताये जा रहे हैं।
