Indore German Tourist Molestation: इंदौर के गांधी हॉल परिसर (Gandhi Hall) में दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करने वाली जर्मन महिला के साथ छेड़छाड़ का मा…और पढ़ें

HighLights
- महिला सेल्फी ले रही थी, तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की
- एमजी रोड पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया
- पिछले साल इंदौर में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ भी बैड टच की घटना हुई थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के गांधी हॉल परिसर में एक जर्मन महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती है और इंदौर आई थी। बताया गया कि वह गांधी हॉल में सेल्फी ले रही थी, तभी वहां सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले युवक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एमजी रोड पुलिस के अनुसार दीपक नशे में था। घटना से महिला घबरा गई थी। उसने पुलिस से शिकायत की, पुलिस में उसकी काउंसलिंग की और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की।
