घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

HighLights
- मुरैना में दर्दनाक हादसा
- बागचीनी थाना क्षेत्र की घटना
- सामूहिक खुदकुशी की आशंका
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के आमनपुरा गांव में एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके पाए गए हैं। दोनों को प्रेमी-प्रेमिका बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह मामला सामूहिक खुदखुशी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर शोक और आश्चर्य का माहौल है। पुलिस ने सभी पहलुओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है।
