प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगने वाले कमलापुर के आरोपी पंचायत सचिव को ब…और पढ़ें

HighLights
- पीएम आवास की तीसरी किस्त के बदले 5000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
- लोकायुक्त उज्जैन की टीम में ग्राम पंचायत कमलापुर में की कार्रवाई
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगने वाले कमलापुर के आरोपी पंचायत सचिव को बुधवार दोपहर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने उसके कार्यालय से दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
टीआई हिना डावर ने बताया मामले में सलीम शाह पुत्र साबिर शाह निवासी ग्राम कमलापुर तहसील बागली के द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन आकर लिखित शिकायत की गई थी कि वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका आवास स्वीकृत हुआ था। इसकी पहली दूसरी किस्त की राशि बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है।
तीसरी किस्त की राशि के लिए ज़ब पंचायत सचिव कमलापुर ओमप्रकाश सारण से मिला तो उसके द्वारा जियो टैगिंग कर तीसरी किस्त की राशि जारी करवाने के एवज में 5000 रुपये की मांग की जा रही है। उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन से शिकायत की जांच कराई गई।
यह भी पढ़ें- काली कमाई के मामले में सौरभ शर्मा के अतिरिक्त 15 से अधिक लोग बनाए जाएंगे आरोपित
शिकायत सही पाए जाने और बुधवार को टीम कमलापुर पहुंची। शिकायतकर्ता सलीम शाह से आरोपी सचिव सारण ने जैसे ही 5000 रुपये लिए वैसे ही आसपास मौजूद टीम के सदस्यों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई में 10 सदस्यों की टीम शामिल है।
