ग्वारीघाट पुलिस के पास पहुंचे। कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं करने से स्वजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

HighLights
- मारपीट के बाद इंटरनेट पर वीडियो प्रसारित करने का आरोप
- अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया
- ग्वारीघाट पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की, एसपी से गुहार
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में दो किशोरियों का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली चार युवतियां और उनके साथी घर में घुसकर दोनों किशोरियों को जबरन अपने साथ ले गए।
उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया गया
उन्हें एक सुनसान खंडहर में ले जाकर मारपीट की गई। उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर पीड़िता के स्वजन को घटना की जानकारी लगी।
किशोरियों को लेकर ग्वारीघाट पुलिस के पास पहुंचे
उसके बाद वे दोनों किशोरियों को लेकर ग्वारीघाट पुलिस के पास पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। तब स्वजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर आरोपितों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- Facebook Fake ID Scam : फेसबुक यूजर हैं तो हो जाएं सावधान, आप भी हो सकते हैं फर्जी आईडी के शिकार, जबलपुर की घटना
