बालाघाट के मोवाड़ में ग्राम सभा के दौरान विकास कार्यों की जानकारी मांगने पर महिला सरपंच भड़क गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने चप्पल दिखाकर अभद्र …और पढ़ें

HighLights
- ग्रामीणों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।
- सरपंच पर चप्पल दिखाकर मारने का प्रयास करने आरोप।
- घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
नईदुनिया न्यूज, बालाघाट। खैरलांजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोवाड़ में ग्राम सभा की बैठक में महिला सरपंच द्वारा ग्रामीणों को चप्पल दिखाने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त की बताई जा रही है। इससे जुड़ा वीडियो बुधवार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।
विकास कार्यों की जानकारी मांगने पर भड़कीं सरपंच
सभा में ग्रामीणों ने गांव में नए निर्माण की घटिया गुणवत्ता, स्कूलों की बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट, आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची, मजदूरों की संख्या आदि की जानकारी मांगी थी। इसके बाद सरपंच वर्षा पति होलुराम कहालकर भड़क गईं और चप्पल उठाकर मारने का प्रयास किया और ग्रामीणों से अभ्रदता की।
ग्रामीणों का हंगामा और कलेक्टर से शिकायत
- पंचायत सचिव, सहायक सचिव, सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच व पंच ने मामले का शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने सरपंच के व्यवहार के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
- ग्रामीणों ने कलेक्टर कुमार सत्यम को ज्ञापन सौंपकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने सरपंच के कृत्य को ग्राम सभा की गरिमा और मर्यादा के विपरित बताया। उन्होंने घटना को ग्राम सभा की कार्रवाई में दर्ज कराकर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- बालाघाट के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हमला, सिर पर लाठी से वार कर बचाई जान
