मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। धूप के साथ ही बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है। दिन का तापमान भी पिछले …और पढ़ें

HighLights
- मध्य प्रदेश में तय समय पर मानसून की एंट्री, जबलपुर से शुरू होगा झमाझम दौर
- आगामी 24 घंटों में जबलपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा में तेज आंधी-बारिश की आशंका
- प्री-मानसून की बौछारों से हवा में घुली नमी, तापमान 40 डिग्री से नीचे आया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। धूप के साथ ही बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है। दिन का तापमान भी पिछले तीन दिनों से 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान जबलपुर सहित बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडौरी, अनूपपुर सहित आस-पास के जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ ही बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी दबे पांव आगे बढ़ रहा है।
18 जून से जबलपुर में झमाझम बारिश की प्रबल संभावना
मौसम विभाग को जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार यह संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश में मानसून 18 जून तक प्रवेश कर सकता है। जबलपुर में 18 जून से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत तक सक्रिय मौसमी प्रणालियों और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। वर्तमान में राजस्थान, मप्र पर बन रहे मौसमी समीकरण से मानसून के आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में वर्षा का दायरा और बढ़ सकता है।
वातावरण में घुली नमी, गर्मी का असर हुआ कम
बहरहाल, प्री-मानसून से जबलपुर सहित आस-पास हुई बारिश से वातावरण में नमी घुल गई है। तापमान में भी कमी आई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वातावरण में नमी से गर्मी का असर भी कुछ कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान- धूप-बादल के बीच बौछारें पड़ने की संभावना
- सूर्योदय: 5:24
- सूर्यास्त: 6:57
तापमान व आर्द्रता की स्थिति
- अधिकतम तापमान: 38.5 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 24.4 डिग्री सेल्सियस
- आर्द्रता (ह्यूमिडिटी): 69 – 44 प्रतिशत
यह भी पढ़ें- एमपी में मानसून… भोपाल समेत 32 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम
आगामी दिनों का जिलावार तापमान पूर्वानुमान
जबलपुर
- 15 जून: अधिकतम – 37.0 | न्यूनतम – 24.0
- 16 जून: अधिकतम – 37.0 | न्यूनतम – 24.0
कटनी
- 15 जून: अधिकतम – 40.0 | न्यूनतम – 30.0
- 16 जून: अधिकतम – 41.0 | न्यूनतम – 30.0
मंडला
- 15 जून: अधिकतम – 38.0 | न्यूनतम – 27.0
- 16 जून: अधिकतम – 38.0 | न्यूनतम – 26.0
