घायल मुस्कान को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों न…और पढ़ें

HighLights
- किचिन में चाकू से किया हमला
- कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ा
- बार में अफरा-तफरी मच गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दीनदयाल चौक के पास स्थित महफिल बार एंड रेस्टोरेन्ट में एक युवती की उसके सहकर्मी वेटर ने हत्या कर दी। घटना के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। दीनदयाल चौक के पास मोहनीश कुमार का महफिल बार एंड रेस्टोरेन्ट संचालित है। यहां पाटन उड़ना निवासी मुस्कान चौधरी (20) खाना बनाने का काम करती थी।
बरगी खिरहनी का पवन बर्मन वेटर के रूप में कार्यरत था
वहीं बरगी खिरहनी निवासी पवन बर्मन वेटर के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार शाम मुस्कान किचिन में काम कर रही थी। इसी दौरान पवन वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पवन ने किचिन में रखा चाकू उठाकर मुस्कान पर हमला कर दिया।
उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया
घटना के बाद बार में मौजूद कर्मचारियों को जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं घायल मुस्कान को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू
गोहलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- करोड़ों के धान घोटाले के तार पूरे मध्य प्रदेश में, हाई कोर्ट ने दिए राज्य स्तरीय जांच के आदेश
