मध्य प्रदेश शासन के प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश शासन का नया …और पढ़ें

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश शासन के प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश शासन का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 22 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

वर्तमान में संभाल रहे थे कई महत्वपूर्ण प्रभार
आदेश के अनुसार, अशोक बर्णवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव और खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है।
