मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट और नगर…और पढ़ें

HighLights
- रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा में उहड़कंप
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया औचक निरीक्षण
- पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन निर्धारित थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक ऐसी लापरवाही सामने आई, जिसने वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री तैयार करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच
रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन निर्धारित थे, लेकिन मौके पर नॉनवेज के लिए निर्धारित ओवन में वेज पिज्जा बेक होता मिला। मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। टीम ने स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच की। इस दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस भी देखा गया।
दो ओवन, फिर भी व्यवस्था में गड़बड़ी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार रेस्टोरेंट में पिज्जा बेक करने के लिए दो अलग-अलग खंड वाले ओवन पाए गए थे। इनमें एक पर वेज और दूसरे पर नॉनवेज लिखा हुआ था। निरीक्षण के दौरान नॉनवेज के लिए निर्धारित ओवन में वेज पिज्जा बेक किया जा रहा था।
उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर यह स्थिति जांच का विषय
अलग-अलग खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए निर्धारित उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर यह स्थिति जांच का विषय बन गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठान से बेक स्प्रिंकलर और चीज के नमूने संग्रहित किए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।
