इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन और एसईसीएल जमुना प्रबंधन की संवेदनहीनता को भी उजागर कर दिया।

HighLights
- मोटरसाइकिल के सहारे बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे
- अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी
- प्रबंधन का यह रवैया मानवता को शर्मसार करने वाला है
नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में केवई नदी के पंप घाट पर डूबने से 12 वर्षीय शिवम गुप्ता की मौत हो गई।
2 घंटे से अधिक समय खोजने में, एंबुलेंस तक नसीब नहीं
इस पूरे मामले में सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक उक्त बालक के शव को खोजा गया और जब पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाने की बारी आई तो शव को एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई लोगों ने एक मोटरसाइकिल के सहारे बालक के मृत शरीर को लेकर अस्पताल पहुंचे।
प्रशासन कितना निरंकुश और संवेदनहीन हो चुका
यह पूरी तस्वीर और मामला दर्शाता है कि प्रशासन कितना निरंकुश और संवेदनहीन हो चुका है। जब एक घटना के दौरान बालक की खोजबीन हो रही थी तब एसईसीएल जमुना क्षेत्र का बड़ा प्रबंधन तंत्र, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी सभी वहां मौजूद थे, इस दौरान एंबुलेंस तक वहां उपलब्ध नहीं किया गया था।
परिजनों को मासूम के शव को बाइक पर ले जाना पड़ा
शायद बालक जीवित हो इस आस से तुरंत पानी से बाहर निकालते हैं अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी, जिसके चलते मजबूरन परिजनों को मासूम के शव को बाइक पर ले जाना पड़ा। एक मृतक के प्रति प्रबंधन का यह रवैया मानवता को शर्मसार करने वाला है।
पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी उजागर
एसईसीएल जमुना क्षेत्र में अस्पताल और भारी संसाधनों के बावजूद एंबुलेंस का उपलब्ध न होना प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। इसी तरह पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई है। इसी तरह अस्पताल में भी अव्यवस्था नजर आई।
कोई इनवर्टर व अन्य एन इंतजाम नहीं थे
जब बच्चे को लेकर जमुना कालरी अस्पताल पहुंच गया तो वहां बिजली नहीं थी। जबकि यह क्षेत्र है विधायक और पूर्व मंत्री का गृह एरिया भी है। बिजली के लिए कोई इनवर्टर व अन्य एन इंतजाम नहीं थे लिहाजा डाक्टर टार्च के सहारे बच्चों की जांच की। इस तरह इस पूरे मामले में लचर प्रशासनिक और कालरी प्रबंधन की उजागर हुई जिसे लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त रहा।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में डीजे ऑपरेटर युवती को बहाने से ले जाकर किया दुष्कर्म, मंदिर में जबरन की शादी
