आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। …और पढ़ें

HighLights
- घर के सामने हत्या कर दी गई थी
- शहर से भागने की कोशिश कर रहे थे
- दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मदन महल पुलिस ने पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दोनों आरोपितों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को उस समय दबोचा, जब वे शहर से भागने की कोशिश कर रहे थे।
वह एक जन्मदिन पार्टी से लौटा था
आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। जहांगीराबाद निवासी कपिल प्यासी की गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि को घर के सामने उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह एक जन्मदिन पार्टी से लौटा था।
घर के सामने पहुंचा तो उसकी चाकू मारा
पार्टी के दौरान उसका अंकुश सोंधिया उर्फ नटवार और निहाल सोंधिया से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों ने कपिल का पीछा किया। जैसे वह घर के सामने पहुंचा तो उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम देकर आरोपित भाग गए थे
बीच शहर में वारदात को अंजाम देकर आरोपित भाग गए थे। वे रविवार देर रात को ट्रेन से बाहर भागने वाले थे। पुलिस को भनक लग गई और उन्हें दबोच लिया। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
