जबलपुर के बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में गंजबासौदा तहसील के देरखी गांव की रहने वाली शमीम बी भी शामिल हैं। गुरुवार को वह अपने समधी और समधन के साथ …और पढ़ें

HighLights
- बरगी बांध हादसे में गंजबासौदा की शमीम बी की मौत
- क्रूज दुर्घटना में लाइफ जैकिट नहीं पहन पाईं शमीम बी
- समधी और नाती को मिली लाइफ जैकेट से बच गई जिंदगी
Jabalpur Cruise Accident: 6 महीने पहले पति को खोया, अब बरगी डैम में डूबने से हुई मौत; गंजबासौदा की शमीम बी की दर्दनाक दास्तां
नईदुनिया न्यूज, गंजबासौदा। तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर देरखी गांव निवासी शमीम बी को नहीं पता था कि जबलपुर के बरगी बांध के क्रूज में उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। जबलपुर के बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें गंजबासौदा तहसील के देरखी गांव की रहने वाली शमीम बी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार शमीम बानो का एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अमेरिका में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और बेटी भोपाल में रहती है। मृतक शमीम बी देरखी गांव में अकेली रहती थी। छह महीने पूर्व ही उनके पति इकबाल की आकस्मिक मौत हो गई थी।
समधी-समधन और नाती के साथ गईं थीं क्रूज पर
देरखी गांव के पूर्व सरपंच नौशाद हसन ने बताया सोमवार को शमीम बी बासौदा से जबलपुर अपनी बहू के मायके में यानि बेटे की ससुराल गई थीं। उनके साथ 14 वर्षीय नाती जफर भी साथ था। गुरुवार को वह अपने समधी और समधन के साथ बरगी बांध में क्रूज पर गए थे। क्रूज पलटने की घटना में शमीम बी और उनकी समधन रेशमा (बहू की मां) की डूबने से मौत हो गई।
लाइफ जैकेट ने बचाई जान
जब क्रूज हिचकोले खा रहा था, उनके समधी और नाती जफर ने उस समय लाइफ जैकेट पहन ली। समधी को रेस्क्यू कर बचा लिया। पूर्व सरपंच नौशाद अली ने बताया कि 14 वर्षीय नाति जफर ने हिम्मत से काम लिया और लाइफ जैकेट की मदद से तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचा ली। एक समय ऐसा भी आया जब जफर डूबने लगा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।
