मध्यरात्रि लगभग पौने एक बजे मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा था। पास में लोहे का पाइप पड़ा था और दानपेटी के पैसे गायब थ …और पढ़ें

HighLights
- कटंगी के ग्राम कांटी में दानपेटी तोड़कर ले गए
- रुपये चुराने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों ने दबोचा
- ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की राड जब्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से दानपेटी से चुराए गए एक हजार रुपये और ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की राड जब्त की गई है।
मंदिर के पास गांव का नीरज चौधरी छिपा मिला
ग्राम कांटी में ठाकुर बाबा का मंदिर है, जिसमें नागदेव महाराज की मूर्ति है। मंदिर के दानपेटी रखी हुई है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां मंदिर के पास गांव का नीरज चौधरी छिपा मिला।
तीनों ने ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया
पूछताछ में उसने अपने साथी मोहन चौधरी और शनि चौधरी के साथ मिलकर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि तीनों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी आपस में बांट ली थी।
इसलिए मंदिर के गेट के पास छिपा था
मोहन और शनि अपने अपने हिस्से के पैसा लेकर अपने घर तरफ भाग गए, उसे आंखो में कम दिखाई देता है वह जब भाग रहा था मोबाइल फोन मंदिर के गेट के पास गिर गया था। वह फोन ढूढ़ रहा था उसी समय गांव के लोग आ गए इसलिए मंदिर के गेट के पास छिपा था।
