डा.एचपी तिवारी ने उच्च न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सनातन धर्म और सनातन परंपरा की जीत निरूपित किया। उन्हें पूरा विश्वास था कि फैसला उ …और पढ़ें

HighLights
- बड़े फुहारा में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी की गई
- संगठन के मार्गदर्शक अधिवक्ता विष्णु जैन के अथक प्रयास आज रंग लाए
- हिन्दू सेवा परिषद ने स्वागत करते हुए हर्ष उल्लास मनाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। धार के बहुचर्चित भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए इसे हिंदू मंदिर और संस्कृत शिक्षा का केंद्र बताकर हिंदू पक्ष को सौंपने की बात कही है। इस प्रकरण में जबलपुर के समाजसेवी डा.एचपी तिवारी भी मूल याचिकाकर्ता थे।
साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष बेहद मजबूती से रखा गया था
डा.तिवारी ने बताया कि उनकी याचिका क्रमांक 10484/2022 में बहस के दौरान भोजशाला के स्तंभों में अंकित हिंदू प्रतीकों, राजा भोज की पुस्तक समरांगण सूत्रधार में वर्णित भोजशाला से मिलते जुलते तथ्यों व एएसआई द्वारा परिसर में की गई खुदाई में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष बेहद मजबूती से रखा गया था।
सनातन धर्म की जीत, बड़े फुहारा पर मिष्ठान वितरण
नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा समिति भेड़ाघाट की ओर से भोजशाला प्रकरण में हाई कोर्ट के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए बड़े फुहारा में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी की गई। हरे कृष्णा आश्रम आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।इस अवसर पर डा. सुधीर अग्रवाल, सह संकीर्तनाचार्य श्याम मनोहर पटेल, संकीर्तनाचार्य सुरेश विश्वकर्मा, विनोद दीवान, मनोज गुलाबवानी, छन्नू राम पटेल, विनोद विश्वकर्मा व दुर्गा पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदू सेवा परिषद ने किया मिष्ठान वितरण
भोजशाला के ऐतिहासिक निर्णय से हर्ष जबलपुर : भोजशाला मामले में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच का निर्णय सामने आते ही हिन्दू सेवा परिषद ने स्वागत करते हुए हर्ष उल्लास के साथ मालवीय चौक पर मिष्ठान वितरण किया।
मां सरस्वती मंदिर का फैसला हिन्दुओं के पक्ष में आया
हिंदू सेवा पारिषद के प्रदेश अध्यक्ष एड. अतुल जेसवानी ने कहा कि संगठन के मार्गदर्शक अधिवक्ता विष्णु जैन के अथक प्रयास आज रंग लाए। फलस्वरूप मां सरस्वती मंदिर का फैसला हिन्दुओं के पक्ष में आया। अतिक्रमण किए गए अन्य मंदिरों को मुक्त कराना बाकी है। समस्त हिंदू समाज हर्ष में है। मिष्ठान वितरण में अभिषेक अहिरवार, गौरव साहू, अंकित विश्वकर्मा, जितेंद्र चिमनानी, यश अहिरवार सहित अन्य शामिल हुए।
