देर रात तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपितों ने चाकू मारने के बाद युवक पर पत्थरों से भी हमला किया। घायल को मे …और पढ़ें

HighLights
- साथियों के साथ पहुंचा और विवाद करने लगा
- युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
- अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के गोहलपुर की समता काॅलोनी में देर रात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस पहचान करने में जुटी है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
साथियों के साथ पहुंचा और विवाद करने लगा
युवक फर्नीचर का काम करता है। मंगलवार रात वह शिव शक्ति तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां शिवम खरे अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और विवाद करने लगा।
मिलकर घेरा और चाकू से हमला कर दिया
सभी ने मिलकर घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपितों ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया।
सुअरमार बम के साथ दो युवक गिरफ्तार
वहीं दूसरी घटना में माढ़ोताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सुअरमार बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस बुधवार को सूचना मिली थी कि पाटन बायपास स्थित पवन ढाबा के आगे दो युवक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। उनके पास सुअरमार बम हैं।
पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम लार्डगंज निवासी अमित रजक (24) एवं पीछे बैठे युवक ने अपना नाम मझौली के ग्राम सोहजनी वर्तमान में बेलखाड़ू निवासी अभिषेक भूमिया (19) बताया।
दोनों के पास एक-एक सुअरमार बम बरामद
तलाशी लेने पर दोनों के पास एक-एक सुअरमार बम बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो सुअरमार बम एवं मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनआर 0918 जब्त किया है। दोनों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उइके, आरक्षक देवकीनंदन और गोकुलेश की सराहनीय भूमिका रही।
