भारी बारिश से सतना-मानिकपुर रेलखंड पर ट्रैक जलमग्न होने से रेल यातायात प्रभावित रहा। पानी उतरने के बाद ट्रेनों का संचालन 10 किमी प्रति घंटे की सीमित ग…और पढ़ें

HighLights
- सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की रफ्तार कम की।
- कई ट्रेनें घंटों देरी से जबलपुर पहुंचीं।
- कुछ स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे तक देरी से।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: सतना-मानिकपुर रेलखंड में भारी बारिश और नदी-नालों के उफान का असर रविवार को भी रेल यातायात पर बना रहा। चितहरा-मझगवां के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के बाद सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई।
पानी उतरने के बाद परिचालन शुरू तो किया गया, लेकिन ट्रैक की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों को कॉशन पर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से निकाला गया। इसका असर जबलपुर आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा और कई गाड़ियां घंटों देरी से चलीं।
सीमित गति से ट्रेनों का संचालन शुरू
- शनिवार को ट्रैक पर जलभराव की स्थिति गंभीर होने के कारण इस रेलखंड पर करीब चार से पांच घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा।
- पानी कम होने के बाद रेलवे ने ट्रैक का निरीक्षण कराया और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सीमित गति से ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इस दौरान कई ट्रेनों को सगमा, जैतवारा, मझगवां सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों पर रोककर आगे रवाना किया गया।
ट्रैक पर रेलवे कंट्रोल से रखी नजर
- भारी बारिश के कारण सतना-मानिकपुर रेलखंड पर यात्री और मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे की इंजीनियरिंग और पेट्रोलिंग टीम लगातार ट्रैक की निगरानी करती रही। शनिवार को सतना-मानिकपुर से जबलपुर आने और जाने वाली ट्रेनें देरी से चलीं। सबसे ज्यादा परेशानी स्पेशल ट्रेनों को लेकर हुई। कई ट्रेन तो अपने निर्धारित समय से 16-16 घंटे देरी से चलती रहीं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
जबलपुर पहुंची देरी से पहुंची
- ट्रेन 04152- 16 घंटे देरी से
- ट्रेन 03252- 10 घंटे देरी से
- ट्रेन 01450 – साढ़े चार घंटे देरी से
- ट्रेन 09052- एक घंटे देरी से
- ट्रेन 03252- 11 घंटे देरी से
नियमित ट्रेन भी देरी से चल रहीं
- ट्रेन 11016- साढ़े तीन घंटे देरी से
- ट्रेन 16268- एक घंटे देरी से
- ट्रेन 19014- एक घंटे देरी से
- ट्रेन 12321- एक घंटे देरी से
यह भी पढ़ें- रेलवे ने शहडोल को दी सौगात, कोरोना काल में बंद नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर ठहराव फिर बहाल
