कंपू के रहने वाले एसएएफ जवान के बेटे जावेद खान के साथ एक लाख 6 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई।

HighLights
- एसएएफ जवान के साथ साइबर ठगी
- क्रेडिट कार्ड बंद कराने का दिया झांसा
- ठग ने खुद को बताया एक्सिस बैंक का कर्मचारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कंपू के रहने वाले एसएएफ जवान के बेटे जावेद खान के साथ एक लाख 6 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई। उसे क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा दिया गया था। ठग ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर उससे बात की।
ओटीपी बताते ही खाते से उड़े पैसे
उसने जावेद खान से कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर अनावश्यक सेवाएं चालू हैं, जिनका शुल्क लगेगा, अगर 24 घंटे में बंद नहीं कराई तो रुपए कट जाएंगे। इसके बाद उसका कार्ड नंबर बताया, फिर ओटीपी मोबाइल पर भेजकर यह पूछ लिया। ओटीपी बताते ही एक लाख 6 हजार रुपए रुपए निकल गए।
