करदाताओं की सुविधा को देखते हुए निगम प्रशासन ने शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त को अवकाश के दिन भी सभी जोनल और वार्ड कार्यालय खुले रखने का निर्णय ल…और पढ़ें

HighLights
- टैक्स जमा करने के लिए बचे सिर्फ 3 दिन
- वीकेंड पर भी खुले रहेंगे नगर निगम दफ्तर
- करदाताओं की सुविधा के लिए लिया फैसला
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर में दी जा रही छह प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल तीन दिन शेष बचे हैं। करदाताओं की सुविधा को देखते हुए निगम प्रशासन ने शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त को अवकाश के दिन भी सभी जोनल और वार्ड कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन कर जमा करने की सुविधा
निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शनिवार, रविवार और सोमवार 31 अगस्त को अपने संपत्तिकर और अन्य शुल्कों का समय पर भुगतान कर इस छह प्रतिशत की छूट का पूरा लाभ उठाएं। नागरिक वार्ड कार्यालयों में सीधे पहुंचकर या घर बैठे आनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी टैक्स जमा कर सकते हैं।
