मध्यप्रदेश बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग में दतिया का शासकीय नर्सिंग कॉलेज शामिल हुआ है। नए सीट मैट्रिक्स में 60 सीटों का वर्गवार आरक्षण जारी किया गया है।

HighLights
- दतिया नर्सिंग कॉलेज में कुल 60 सीटों पर प्रवेश
- अनारक्षित वर्ग में 16 सीटें निर्धारित की गई हैं
- ओबीसी वर्ग में कुल 17 सीटें उपलब्ध रहेंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने काउंसलिंग प्रक्रिया में नए जुड़े शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की कैटेगरी और क्लास वाइज सीट आरक्षण सूची जारी कर दी है। नवीन सीट मैट्रिक्स के अनुसार, स्कूल आफ नर्सिंग मेन हास्पिटल, दतिया को काउंसलिंग में शामिल किया गया है, जहां कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग की सीटें
इसमें अनारक्षित में 16 सीटें हैं, जिसमें ओपन (13), सैनिक, दिव्यांग व आशा वर्कर में एक-एक सीटें शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में 17 सीटें हैं, जिसमें ओपन में 14, दिव्यांग/पीएच, आशा वर्कर, ओवीटी में एक-एक सीटें हैं।
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण
अनुसूचित जनजाति में 12 सीटें हैं। ओपन में नौ, सैनिक, दिव्यांग, आशा वर्कर में एक-एक सीटें हैं। अनुसूचित जाति की नौ सीटों में ओपन में सात, आशा वर्कर और ओवीटी में एक-एक सीटें शामिल होंगी। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए छह सीटें हैं, जिसमें ओपन में पांच और आशा वर्कर में एक सीट हैं।
