वर्तमान स्थिति में जिले के अंतर्गत मौजूद 210 पेट्रोल पंप में से अधिकांश पेट्रोल पंप के पास स्टाक नहीं था। किसी में पेट्रोल खत्म हो चुका था तो किसी में …और पढ़ें

HighLights
- इंडियन, भारत पेट्रोलियम व एचपीसीएल के बंद मिले पंप
- शहर-ग्रामीण सभी जगह यही स्थिति नजर आ रही थी
- शाम तक स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखी, तो मिली राहत
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में एकाएक ताला देख उपभोक्ता चौंके, हालांकि शाम तक स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखी, लेकिन इंडियन और भारत पेट्रोलियम के कुछ दोपहर में बंद रहे। हालांकि एचपीसीएल के भी दोपहर में बंद मिले।
पंपों पर दोपहर में पेट्रोल-डीजल नहीं था
महत्वपूर्ण है कि दमोहनाका, घमापुर, गढ़ा रोड, तिलहरी, तिलवारा, मानेगांव, पनागर के पंपों पर दोपहर में पेट्रोल-डीजल नहीं था। शाम को स्थिति सामान्य होती दिखी। बताया जाता है कि शहर के पेट्रोल पंप हो, ग्रामीण क्षेत्र के हो, या फिर हाईवे के हो सभी जगह यही स्थिति नजर आ रही थी।
क्षमता से अधिक डीजल और पेट्रोल की मांग
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन या फिर इंडियन आयल सभी जगह सप्लाई में कुछ दिनों से कमी बनी हुई है। वही एचपीसीएल कंपनी का दावा है कि उनकी कंपनी में सप्लाई का कोई मुद्दा नहीं है। वो रोजाना की क्षमता से अधिक डीजल और पेट्रोल की मांग पूरी हो रही है।
एचपी का दावा- कोई समस्या नहीं
एचपीसीएल के एक सेल्स अधिकारी ने नाम न छापने की स्थिति में कहा कि कंपनी के 42 जिले नगर में हैं। जिनमें वर्तमान में सप्लाई की कोई समस्या नहीं है। मंगलवार को हमने 40 प्रतिशत पेट्रोल और 30 प्रतिशत डीजल अधिक अपने पेट्रोल पंप को सप्लाई किया है। क्योंकि ईंधन की आवक बाहर से है तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जो हालात हैं उसको देखते हुए कभी सप्लाई में 2-3 दिनों का उतार देखा जा सकता है। लेकिन सामान्य रूप से सप्लाई में कोई परेशानी नहीं है।
