भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और उससे संबद्ध चिकित्सालयों में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को राहत देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया श …और पढ़ें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और उससे संबद्ध चिकित्सालयों में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को राहत देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 12 मई 2026 को बुलाया गया है। जीएमसी प्रबंधन के अनुसार विशेष समिति के निर्देश पर सत्यापन प्रक्रिया होगी।
इन दस्तावेजों की होगी जांच
उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज और स्व-प्रमाणित छायाप्रति लानी होगी। चतुर्थ श्रेणी के लिए आठवीं और तृतीय श्रेणी के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। तृतीय श्रेणी पदों के लिए सीपीसीटी और कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है, जिसमें नियमों के तहत परिवीक्षा अवधि तक छूट मिल सकती है।
