राष्ट्रपति भवन के स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ समारोह में इस बार देश की लोक कलाएं प्रदर्शित होंगी। इसकी तैयारी भोपाल मानव संग्रहालय में 12 दिवसीय कार्यशाल…और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रपति भवन में लोक कलाओं की विशेष प्रदर्शनी आयोजित होगी।
- भोपाल मानव संग्रहालय को प्रदर्शनी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- 12 दिवसीय कार्यशाला में आठ लोक कलाकार शामिल हैं।
डिजिटल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ समारोह में इस वर्ष देश की समृद्ध लोक और पारंपरिक कलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इस प्रदर्शनी की संकल्पना और संयोजन की जिम्मेदारी भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय को सौंपी गई है।
इसी उद्देश्य से संग्रहालय में 12 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा के चयनित लोक कलाकार पारंपरिक तकनीकों और प्राकृतिक सामग्रियों से कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं।
गोंड-भील सहित कई लोक कलाओं का होगा प्रदर्शन
संग्रहालय की सहायक डॉ. पी. अनुराधा ने बताया कि प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की गोंड, भील और बैगा चित्रकला सहित विभिन्न पारंपरिक लोक कलाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा की विशिष्ट लोक कला शैलियों को भी शामिल किया गया है, ताकि देश की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा सके।
