पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी रेलवे यार्ड से कापर वायर और पेंड्रोल क्लिप चोरी कर टेढ़ीनीम स्थित कबाड़ी मोहम्मद जाकिर उर्फ करिया को…और पढ़ें

HighLights
- खड़े रेलवे कोच से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा
- काॅपर वायर और पेंड्रोल क्लिप को किया बरामद
- न्यायालय में पेश कर सभी आरोपी जेल भेजे गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे यार्ड से रेल संपत्ति चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
रेलवे संपत्ति बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया
आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई रेलवे संपत्ति बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
26 पेंड्रोल क्लिप और 16 किलोग्राम काॅपर वायर जब्त
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि शनिवार को रेलवे यार्ड के किलोमीटर 991/31 के पास चार लोगों को खड़े रेलवे कोच से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से 26 पेंड्रोल क्लिप और 16 किलोग्राम काॅपर वायर जब्त किया गया।
जांच की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की कार्रवाई
पूछताछ में कबाड़ी ने चोरी का माल खरीदना स्वीकार कर लिया। छानबीन में दुकान में रखा रेलवे का चोरी का सामान अधिकारियों के सामने पेश किया। आरोपितों ने भी बरामद सामान की पहचान करते हुए उसे वही चोरी का माल बताया। जांच की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की कार्रवाई करते हुए पूरे माल को जब्त कर लिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक अरविंद सिंह, योगेंद्र सिंह सहित आरपीएफ के अन्य जवानों कीर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपितों में शामिल हैं यह आरोपित
गिरफ्तार आरोपितों में हनुमानताल के चौधरी मोहल्ला दुर्गा चौक बाबा टोला निवासी रवि चौधरी, सिंधी कैंप निवासी शंकर चौधरी, बाबा टोला निवासी रवि चौधरी उर्फ चीनी, मदार छल्ला मोती नगर दुर्गा मंदिर के पास निवासी लवकुश चौधरी एवं चोरी का माल खरीदने का आरोपित हड्डी गोदाम के पास निवासी मोहम्मद जाकिर उर्फ करिया शामिल हैं।
