विवाह के बाद वह अपने आठ वर्षीय पुत्र एवं पति के साथ न्यू कंचनपुर में किराए के मकान में रहती थी। मयंक एक चाॅकलेट फैक्ट्री में कार्यरत था, जबकि नेहा इंद…और पढ़ें

HighLights
- सीएसपी जांच रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज
- बयान के आधार पर आधारताल पुलिस की कार्रवाई
- कटनी के विजयराघवगढ़ के युवक से पुनर्विवाह विवाह किया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसके मृत पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
कालीमठ निवासी नेहा सिंह ने सात दिसंबर 2023 को की थी शादी
यह कार्रवाई सीएसपी अधारताल की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन के बयानों के आधार पर की गई। मूलतः कालीमठ निवासी नेहा सिंह (30) ने सात दिसंबर 2023 को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ निवासी मयंक सिंह (35) से पुनर्विवाह विवाह किया था।
नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली
28 मई को नेहा इंदौर से लौटने के बाद अपने मायके कालीमठ में रह रही थी। दो जून को मयंक उसे अपने साथ घर ले गया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली।
मयंक का शव भी वीएफजे के खंडहरक्वार्टर में लटका मिला था
पांच जून को स्वजन ने उसका शव बरामद किया। इसके अगले दिन छह जून को मयंक का शव भी वीएफजे के खंडहर पड़े क्वार्टर में फंदे से लटका मिला था।
मामले की विस्तृत जांच के बाद विवेचना आगे बढ़ाई
मामले की विस्तृत जांच के बाद अधारताल पुलिस ने मृत मयंक सिंह के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवक ने जबलपुर में थाने के सामने पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर
