नईदुनिया डिजिटल डेस्क, जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना शहरी क्रमांक-4 के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी
विभाग के अनुसार खेरमाई वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-30, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-94 तथा चितरंजन वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-89 में सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध
विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।
एम्बुलेंस सेवा में रिक्त पदों पर भर्ती आज से
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा तीन और चार जुलाई को पायलट एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
एचएमवी या एलएमवी श्रेणी का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य
भर्ती शिविर सूर्य मंदिर ग्राउंड, मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला रोजगार उपसंचालक एम.एस. मरकाम के अनुसार पायलट पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास या फेल होना पर्याप्त है, लेकिन उसके पास एचएमवी या एलएमवी श्रेणी का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
यह अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं
ईएमटी पद के लिए डिप्लोमा ईएमटी, बीएससी (पीसीबी), बीएलएस, एएलएस, एसीएलएस, आईटीएलएस, जीएनएम, एएनएम, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बीएमएलटी अथवा डीएमएलटी जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
जिले में 5 से 16 जुलाई तक लगेगा रोजगार मेला
शहडोल के युवाओं के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त स्थायी नौकरी का बड़ा मौका मिलने वाला है।जिले के सभी थाना परिसरों में विशेष भर्ती अभियान 5 जुलाई से चलाया जाएगा। इस अभियान में सुरक्षा जवान,सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जीटीओ पदों पर सीधी भर्ती होगी।
27,000 से 37,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा
सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित है।चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन दिया जाएगा। सुरक्षा जवान को 18,000 से 27,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 20,000 से 30,000 रुपये तथा जीटीओ को 27,000 से 37,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। वेतन के अलावा पीएफ, ईसीआईसी मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ भी मिलेगा।
05 को थाना परिसर कोतवाली शहडोल से भर्ती शुरू होगी
06 जुलाई को थाना गोहपारू, 07 को थाना जयसिंहनगर, 08 को थाना ब्यौहारी, 09 को थाना देवलौंद, 10 को थाना सिंहपुर, 11 को जनपद पंचायत बुढ़ार, 12 को थाना धनपुरी, 13 को थाना अमलाई, 14 को थाना सीधी, 15 को थाना जैतपुर, 16 को थाना सोहागपुर में होगी। भर्ती की प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे से सायं 4.00 बजे तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के स्कूलों में महीने में एक दिन बैग फ्री डे, बच्चे सीखेंगे जीवन के व्यावहारिक कौशल
