घाटी के खतरनाक और अंधे मोड़ पर चालक के स्टेयरिंग से नियंत्रण खो देने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। …और पढ़ें

HighLights
- इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई
- तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
- खिड़कियां और कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। बिछुआ से नागपुर जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक यात्री बस सोमवार को सवरनी के पहले स्थित बंजारी घाटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बस में सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल
घाटी के खतरनाक और अंधे मोड़ पर चालक के स्टेयरिंग से नियंत्रण खो देने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए है।
हादसा बंजारी घाटी के टर्निंग पर हुआ
लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि हादसा बंजारी घाटी के टर्निंग पर हुआ, जहाँ चालक तेज रफ्तार वाहन पर संतुलन नहीं रख सका।
तत्काल सौसर के सिविल अस्पताल पहुंचाया
लोधीखेड़ा पुलिस बल और स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस की खिड़कियां और कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल सौसर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही
सौसर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के कटंगी में टैंकर ने कुचला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी
