ग्राम डेंडी में दिलीप पाल की भैंस रात करीब 1:30 बजे को अपनी खूंटी से छूटकर छत पर जा चढ़ी। काफी प्रयासों के बावजूद जब नीचे नहीं उतरी तो जेसीबी बुलाकर भ …और पढ़ें

HighLights
- रात में खूंटी से छूटकर मकान की छत पर पहुंची भैंस।
- सुबह छत पर भैंस देखकर हैरान रह गए स्वजन और ग्रामीण
- जेसीबी की मदद से सुरक्षित नीचे उतारी गई भैंस
नईदुनिया, राजगढ़/पाडल्यामाता। राजगढ़ जिले के समीपस्थ ग्राम डेंडी में शनिवार सुबह एक अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। गांव निवासी दिलीप पाल की भैंस रात में खूंटी से छूटकर किसी तरह मकान की छत पर पहुंच गई।
सुबह जब भैंस खूंटी पर नहीं मिली तो परिवार के लोग घबरा गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।
रात में गायब हुई, सुबह छत पर मिली भैंस
तलाश के दौरान भैंस की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए जब स्वजन छत पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। भैंस छत पर खड़ी थी और नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- 8 लाख की कार से 140 किमी दूर आकर चुराए सिर्फ 3 गैस सिलिंडर, इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार
नीचे उतारने बुलानी पड़ी जेसीबी
ग्रामीणों ने भैंस को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।
काफी मशक्कत के बाद भैंस को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान छत पर खड़ी भैंस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही और घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
