तिलवारा थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका से एक ठग ने छात्र बनकर सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाया।
कुछ दिन बाद उसे हीरे का उपहार भेजने की बात कही। …और पढ़ें
जबलपुर में पूर्व छात्र बनकर ठग ने शिक्षिका को लगाया चूनानईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका से एक ठग ने छात्र बनकर सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाया। कुछ दिन बाद उसे हीरे का उपहार भेजने की बात कही। फिर टैक्स के नाम पर अलग-अलग किस्त में चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर हड़प ली। सगड़ा के अवनी विहार निवासी श्रुति सेन गुरुकुल स्कूल में शिक्षिका हैं। 16 फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया में एक संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने स्वयं को उनका पूर्व छात्र बताया और वर्तमान में दिल्ली में रहना बताया। कुछ दिनों तक बातचीत कर उसने शिक्षिका का विश्वास जीत लिया।
हीरे के आभूषणों का लालच और टैक्स का झांसा
बातों-बातों में उसने सोने और हीरे का ज्वेलरी सेट उपहार देने की इच्छा जताई। शिक्षिका ने मना कर दिया, इसके बावजूद उसने उपहार का पार्सल भेजने की बात कही। 20 फरवरी को फोन करके पार्सल में भेजे गए उपहार पर लंदन टैक्स का भुगतान करने को कहा। शिक्षिका ने 10 हजार दो सौ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग प्रक्रिया और कारण बताकर ठग ने उनसे कुल चार लाख चार हजार पांच सौ रुपये पृथक-पृथक बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
