डीपीआई ने लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों में तेजी दिखाते हुए 651 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों और 200 भृत्यों को नियुक्ति दी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रविव…और पढ़ें

HighLights
- DPI ने लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों में दिखाई तेजी
- 651 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों और 200 भृत्यों को नियुक्ति दी
- रविवार को भी 25 नियुक्ति आदेश जारी किए गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण की दिशा में तेजी दिखाई है। संचालनालय ने पांच दिन में 851 अनुकंपा नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें 651 लोगों को तृतीय श्रेणी कर्मचारी और 200 को भृत्य के पद पर नियुक्ति दी गई है।
इससे प्रदेश के जिलों और संभागों में लंबे समय से रिक्त पदों पर कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ेगी। औसतन प्रत्येक संभाग और जिले को करीब 10 से 12 कर्मचारी मिलने की संभावना है।
रविवार को भी अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े 25 मामलों के आदेश जारी किए गए।
पेंशन और अन्य प्रकरणों की भी होगी समीक्षा
अनुकंपा नियुक्ति के मामलों के बाद डीपीआई अब कर्मचारियों की पेंशन और अन्य लंबित प्रकरणों के निराकरण पर भी कार्रवाई करेगा। इसके लिए आयुक्त कार्यालय की ओर से गूगल लिंक जारी की गई है। कर्मचारियों को अपनी जानकारी सीधे इस लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
इसकी समीक्षा डीपीआई आयुक्त की निगरानी में कराई जाएगी।
जिलों में लगेंगे समाधान शिविर
विभाग की ओर से जिलों में समाधान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें क्रमोन्नति, समयमान-वेतनमान और विभागीय जांच से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित प्रकरणों की जानकारी जुटाकर संयुक्त संचालकों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
