वायरल वीडियो में मोहिन और कथित लकड़ी ने खुद को जान का खतरा बताया है। …और पढ़ें

HighLights
- मोहिन खान और प्रेमिका ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
- घर से माल खरीदने निकला था 4 बच्चियों का पिता
- दूसरे धर्म की युवती के साथ हुआ फरार
डिजिटल डेस्क। श्योपुर शहर के बालापुरा में रहने वाले मोहिन खान का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चार बच्चियों के पिता और गर्भवती पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले युवक मोहिन खान पर उनकी पत्नी की शिकायत कर बाद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बात मोहिन खान और उसके साथ रहने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सफाई पेश की है।
पुलिस के मांगी मदद, जान को बता रहे खतरा
मोहिन खान और युवती द्वारा अलग अलग बयान देकर उनके द्वारा लिये गए फैसले को सही बताया है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में युवक और युवती ने कहा है कि उनके रिश्ते के बारे में मोहिन कि पत्नि और लड़की के पिता को सारी जानकारी थी, उनके खिलाफ जो भी शिकायत दर्ज कराई है। वो गलत है, जारी वीडियो में मोहिन और कथित लकड़ी ने खुद को जान का खतरा बताया है।
यह है पूरा मामला
बालापुरा निवासी मोहिन खान शादीशुदा होकर चार बच्चों का पिता है, इसके अलवा उसकी पत्नी गर्भावती है। गत 6 जून को मोहिन खान घर से दुकान का माल खरीदने की बात कहकर दूसरे धर्म की लड़की के साथ फरार हो गया। जब उसकी पत्नी के पता चला तो उसने अपने पति मोहिन खान पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
