एडमिशन के दौरान सेकंड राउंड अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा; विकल्प 10 सितंबर रात 12 बजे तक एडिट किया जा सकेगा।

HighLights
- एमपी नीट एमडीएस फर्स्ट राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 3 सितंबर को जारी होगा
- 4 से 10 सितंबर शाम 6 बजे तक अलॉटेड कॉलेज में इन-पर्सन रिपोर्टिंग
- विकल्प 10 सितंबर रात 12 बजे तक एडिट किया जा सकेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने एमपी स्टेट नीट एमडीएस () काउंसलिंग 2026 के फर्स्ट राउंड का रिवाइज्ड टेंटेटिव टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रमुख विवरण:
अलॉटमेंट रिजल्ट: 3 सितंबर 2026
रिपोर्टिंग व एडमिशन: अलॉटेड कॉलेज में इन-पर्सन रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया 4 सितंबर से 10 सितंबर (शाम 6:00 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन रेजिग्नेशन: कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन एडमिशन कैंसिलेशन या रेजिग्नेशन की सुविधा भी 4 से 10 सितंबर (शाम 6:00 बजे तक) उपलब्ध रहेगी।
अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना अनिवार्य
एडमिशन के समय ही अभ्यर्थियों को सेकंड राउंड की काउंसलिंग के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प (हाँ/नहीं) चुनना अनिवार्य होगा।
समय-सीमा: छात्र 4 से 10 सितंबर (रात 12:00 बजे तक) अपने लॉगिन के माध्यम से अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं।
संशोधन : विकल्प में बदलाव या एडिटिंग की सुविधा 10 सितंबर रात 12:00 बजे तक ही मान्य रहेगी।
