नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। करीब 15 दिन देरी से जबलपुर पहुंचा मानसून अब बरसने के लिए बेताब है। 30 जून को सागर के रास्ते दाखिल हुए मानसून के आगमन से बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज भी सुबह से बादल छाए और रुक-रुककर बारिश करते रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर जारी रहेगा।
गत वर्ष से कम हुई बारिश
गत वर्ष की बात करें तो गत वर्ष मानसून ने 18 जून को आमद दर्ज करा दी थी। पिछले वर्ष आज के दिन तक 232 मिमी वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस बार प्री मानसून और मानसून सीजन में महज 80 मिलमीटर ही बारिश दर्ज की गई है।
अच्छी बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं
इस बार अलनीनो चक्रवात के कारण सामान्य से कम वर्षा का अनुमान भी लगाया जा रहा है। बहरहाल देरी से ही आए मानसून की आमद हो चुकी है और आगामी दिनों में अच्छी बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं।
तापमान भी 24 घंटे में और चार डिग्री लुढ़क गया
बारिश का दौर शुरू होेने से दिन का तापमान भी 24 घंटे में और चार डिग्री लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में आई गिरावट, वातावरण में घुली ठंडक
बारिश के चलते वातावरण में घुली ठंडक और तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
सूर्योदय- 5: 29
सूर्यास्त- 7:00
तापमान
अधिकतम – 27.7
न्यूनतम – 25.2
आर्दता-95
-90
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
03 जुलाई – 31.0 – 25.0
04 जुलाई – 30.0 – 25.0
कटनी
03 जुलाई – 34.0 – 27.0
04 जुलाई – 35.0 – 27.0
मंडला
03 जुलाई – 31.0 – 24.0
04 जुलाई – 30.0 – 23.0
यह भी पढ़ें- बरगी बांध का पानी घटते ही बाहर आया 40 साल पुराना इतिहास, 1986 में डूबी मोटर बोट फिर आई सामने, तस्वीरें वायरल
