आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर सुनेरा थाने के पास मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। …और पढ़ें

HighLights
- हाईवे पर ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस
- 18 लोग घायल हुए, ड्राइवर की मौत हो गई
- बारिश में काम बंद होने से गांव लौट रहे थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर सुनेरा थाने के पास मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक मोहरसिंह पुत्र कोमल प्रसाद प्रजापति निवासी हिरिया कॉलोनी अशोकनगर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती और उनकी टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक बुजुर्ग महिला को इंदौर रेफर कर दिया गया है।
वर्षा के कारण काम बंद होने से लौट रहे थे गांव
पुलिस के मुताबिक बस में सवार मजदूर ललितपुर (उत्तर प्रदेश) व उसके आसपास के रहने वाले हैं और इंदौर जिले के सांवेर में ईंट भट्ठे पर काम करने आए थे। वह वर्षा हो जाने और भट्ठे का काम बंद हो जाने से गांव लौट रहे थे।
दुर्घटना के बाद काफी देर तक वह हाईवे पर ही परेशान होते रहे। बाद में सुरक्षित मजदूरों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
