प्रयागराज में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का सोशल मीडिया दोस्त इंदौर ले आया। दुष्कर्म के आरोप में होटल कर्मचारी गिरफ्तार हुआ। उत्तर प्रदेश प…और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया दोस्त छात्रा को इंदौर लेकर आया, पुलिस ने पकड़ा।
- इंदौर में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी होटल कर्मचारी गिरफ्तार हुआ।
- छात्रा प्रयागराज में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर/प्रयागराज। गोरखपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने प्रयागराज में एक कोचिंग में नीट की पढ़ाई करने वाली छात्रा का अपहरण किया। उसके साथ इंदौर में दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की तहरीर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
उसके बाद आरोपी होटल कर्मचारी शैल्विन फ्रांसिस को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को भी उसके घर पहुंचा दिया गया। छात्रा और शैल्विन के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। करीब 15 दिन पहले छात्रा से मिलने शैल्विन आया और फिर अपने साथ लेकर चला गया था।
ये है पूरा मामला
- आरोपी गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथीताल कॉलोनी का निवासी है। वह इंदौर के परदेशीपुरा में जैन मंदिर के पास रहकर होटल में काम करता है। प्रयागराज निवासी एक मछली का कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी नीट की तैयारी कर रही है। वह प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी।
- ई-रिक्शा चालक छात्रा को लेकर 17 जुलाई को घर से निकला और रास्ते में कहीं छोड़ दिया। बेटी घर नहीं पहुंची, तो मां ने ई-रिक्शा चालक से पूछा। उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका पर मां ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी।
आरोपी को भेज दिया जेल
उसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम किया। इसके बाद छात्रा और उसके सोशल मीडिया दोस्त का पता चला, तब उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दल इंदौर पहुंचा। वहां से दोनों को पकड़कर प्रयागराज ले जाया गया। पूछताछ में छात्रा ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की, जिसके आधार मुकदमे में धारा बढ़ाई गई। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
