कर्मचारी ने पहले जहरीला पदार्थ खाने की धमकी दी और बाद में फिनाइल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे भोपाल रेफर किया गया।

HighLights
- सरकारी अस्पताल के कर्मचारी का खौफनाक कदम
- सोशल मीडिया पर धमकी के बाद फिनाइल पी लिया
- पुलिस ने बयान दर्ज किए, विभागीय कार्रवाई की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन/ मंडीदीप। औद्योगिक शहर के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाने की धमकी देते हुए फिनाइल का सेवन कर लिया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने पीड़ित संविदाकर्मी लेब टेक्नीशियन लक्ष्मी नारायण को आनन-फानन में भोपाल रेफर किया।
वहां उपचार के दौरान पीड़ित ने घर जाने का दबाब बनाया चिकित्सको ने उसकी स्थिति को देखते हुए लिखित में लेकर उसकी छुट्टी कर दी वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है।
ढाई माह से वेतन न मिलने का आरोप
दरअसल शनिवार को उसने सोशल मीडिया पर जहर खाने की धमकी दी और कुछ समय बाद फिनाइल पी लिया। इस घटना से सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया, उसे गंभीर अवस्था मे भोपाल रेफर किया गया। संविदा कर्मी ने आरोप लगाया की ढाई माह से अधिक समय बीत गया है परन्तु मुझे वेतन नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- कोलारस SDM दफ्तर में पटवारी ने खाया संदिग्ध पदार्थ: बोला- 8 महीने से नहीं मिला वेतन; SDM बोले- कार्रवाई से बचने के लिए नाटक किया
अधिकारियों ने थमाया नोटिस
इस सम्बंध में बीएमओ डॉ. राजीव गौर ने बताया की मंडीदीप सिविल अस्पताल के संविदा कर्मी का यह आचरण नियम विरुद्ध है इस बारे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विकासखंड लेखाधिकारी अनिल राजपूत को पत्र जारी कर कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है।
सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. शलभ तिवारी ने बताया की इस बारे में पीड़ित सहित किसी भी कर्मचारी ने कोई शिकायत नही की।
पीड़ित कर्मचारी के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। अब उक्त कर्मचारी पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है उस पर विभाग को बदनाम करने के आरोप लगाए जा रहे हैं ।
