मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अब ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर या www.agmp.ic.in पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का जीपीएफ वार्षिक लेखा विवरण देख और डाउनलोड कर स…और पढ़ें

डिजिटल डेस्क भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है। महालेखाकार कार्यालय (ग्वालियर) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन जारी कर दिया है।
अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अपने जीपीएफ खाते की जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, वे सीधे इंटरनेट के माध्यम से अपना स्टेटमेंट देख सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है डाउनलोड का विकल्प
महालेखाकार कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी अधिकारी और कर्मचारी अब घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट www.agmp.ic.in पर जा सकते हैं। पोर्टल पर अपनी तय सीरीज, जीपीएफ खाता नंबर और पासवर्ड दर्ज करके वार्षिक स्टेटमेंट को आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh News : मप्र में भविष्य निधि की नई ब्याज दर लागू, कर्मचारियों को 25 हजार रुपये तक होगा सालाना नुकसान
ऑनलाइन शिकायत का 1 महीने में होगा निपटारा
इस बार की व्यवस्था में तकनीकी सुधार करते हुए कर्मचारियों को एक विशेष सहूलियत दी गई है:
– शिकायत के लिए ऑनलाइन लिंक: जीपीएफ स्टेटमेंट में यदि किसी भी प्रकार की विसंगति या गड़बड़ी पाई जाती है, तो पहली बार पोर्टल पर ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने का सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है।
– सीधी निगरानी और त्वरित समाधान: महालेखाकार कार्यालय के मुताबिक, इन ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग सीधे उच्च स्तर से की जाएगी। सामान्यतः किसी भी शिकायत का निवारण अधिकतम एक महीने के भीतर कर दिया जाएगा।
– हेल्पलाइन और व्हाट्सएप सपोर्ट: कर्मचारियों की सहायता के लिए केवल पोर्टल ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त सुविधा के रूप में हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप के जरिए भी मदद लेने का विकल्प खुला रखा गया है।
