रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बंसल वन परिसर में बुधवार को बिजली चले जाने से लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे उसमें सवार लोगों में कुछ देर के लिए …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बंसल वन परिसर में बुधवार को बिजली चले जाने से लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे उसमें सवार लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिफ्ट रुकने के बाद अंदर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। कुछ समय बाद लिफ्ट सेकेंड फ्लोर पर जाकर खुली और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
बाहर निकलने पर ताले में बंद मिला कांच का गेट
हालांकि बाहर निकलने के बाद लोगों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कांच के गेट से बाहर निकलना था, वह बंद मिला और उस पर ताला लगा हुआ था। गेट की चाबी रिसेप्शन से मंगाने में करीब 10 मिनट का समय लगा, जिसके बाद लोगों को बाहर निकाला गया।
घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हुए हैं।
