शनिवार को जबलपुर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में ठहरेंगी। उनके आगमन से 24 घंटे पहले एसपीजी का दल सुरक्षा की कमान संभाल लेगा। विशेष परस्थिति में राष्ट्रपत …और पढ़ें

HighLights
- 15 किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा
- डुमना एयरपोर्ट से सदर तक हाई अलर्ट
- जिलों से बुलाए गए बल की आमद शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राष्ट्रपति के प्रस्तावित शहर प्रवास को लेकर शहर में सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति गैरीसन मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी
पुलिस ने डुमना एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, गैरीसन मैदान, सदर और राष्ट्रपति के संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विशेष पहचान पत्र और कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश
योग दिवस और दीक्षांत समारोह में केवल चयनित लोगों को विशेष पहचान पत्र और कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोजन स्थलों के आसपास सुरक्षा एजेंसियों ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आसपास के पंद्रह जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल ने गुरुवार से आमद देना शुरू कर दी है। बालाघाट एवं मंडला जिले का अतिरिक्त बल पहुंच गया है।
संख्या लगभग साढ़े तीन हजार अतिरिक्त पुलिस बल
अतिरिक्त पुलिस बल में आसपास के जिलों से आने वाले पुलिस अधिकारी के साथ ही जवान शामिल है, जिनकी संख्या लगभग साढ़े तीन हजार है। ये बल राष्ट्रपति के आवागमन मार्ग, कार्यक्रम स्थलों तथा संवेदनशील नीट परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे।
15 किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा
राष्ट्रपति प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय क्षेत्र सहित लगभग 15 किलोमीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह और एसपी सम्पत उपाध्याय ने सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।
ठहरने वालों की भी सघन जांच
शहर और जिले की सीमाओं पर गश्त बढ़ा दी गई है तथा होटल, लाज और आश्रय स्थलों में ठहरने वालों की भी सघन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मीडियाकर्मी बनकर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बना रहे थे वीडियो, चार आरोपी गिरफ्तार
