युवक ने रिश्ते की नाबालिग बहन को घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता को डराता रहा। …और पढ़ें

HighLights
- युवक ने अपनी रिश्ते की नाबालिग बहन को घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया
- वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता को डराता रहा
- पारिवारिक संबंध होने के कारण उसका घर आना-जाना था
नईदुनिया न्यूज, मानपुर (महू)। मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाकूखेड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी रिश्ते की नाबालिग बहन को घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता को डराता रहा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपित आरिफ पुत्र अब्बास पटेल निवासी ग्राम जाकूखेड़ी थाना मानपुर है। पीड़िता ने अपने पिता व चाचा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित रिश्ते में उसका भाई लगता है और पारिवारिक संबंध होने के कारण उसका घर आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपित 20 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे उसे मौसी के घर ले जाने का कहकर ले गया। वहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। डर और बदनामी के भय से वह लंबे समय तक चुप रही। आरोपित ने बाद में तीन बार उसके साथ गलत काम किया।
परिवार ने लड़का देखना शुरू किया तो फोन पर धमकी दी
पुलिस के अनुसार जब पीड़िता के परिवार ने उसकी सगाई के लिए लड़का देखना शुरू किया तो आरोपित नाराज हो गया। उसने फोन कर धमकियां दीं और दुष्कर्म का वीडियो बहुप्रसारित करने के साथ जान से खत्म करने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना परिवार को बताई। पीड़िता की शिकायत पर महिला उपनिरीक्षक नायजा रावत ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रै के निर्देशन में उपनिरीक्षक कृष्णा पदमाकर, आरक्षक विजय चौहान, सैनिक राहुल और सैनिक करण की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
भिलाई: दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
