प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में रेड क्रॉस अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय को घेरने कार्यताओं ने प्रदर्शन किया।

HighLights
- कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ता
- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे रेड क्रॉस अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च के लिए निकले।
कांग्रेस कार्यालय के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया और कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचने नहीं दिया गया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
