विवाद भोपाल की हुजूर तहसील के लाऊखेड़ी क्षेत्र स्थित पैतृक जमीन के नामांतरण से जुड़ा है। नई दिल्ली निवासी अंबिका शुक्ला और मेनका गांधी ने वीएन सिंह के…और पढ़ें

HighLights
- मेनका गांधी की भोपाल की पैतृक जमीन का विवाद हो गया है
- पुश्तैनी जमीन को लेकर मेनका गांधी और ममेरे भाई में कानूनी जंग
- मेनका गांधी और अंबिका शुक्ला की याचिका पर हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राजनेता व पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी उनकी बहन अंबिका शुक्ला तथा ममेरे भाई वीएन सिंह के बीच भोपाल स्थित पैतृक जमीन विवाद के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है।
पैतृक जमीन के नामांतरण से जुड़ा है विवाद
विवाद भोपाल की हुजूर तहसील के लाऊखेड़ी क्षेत्र स्थित पैतृक जमीन के नामांतरण से जुड़ा है। नई दिल्ली निवासी अंबिका शुक्ला और मेनका गांधी ने वीएन सिंह के खिलाफ अपील दायर की है। उनका आरोप है कि उन्हें पक्षकार बनाए बिना ही विवादित जमीन के नामांतरण से संबंधित आदेश हासिल किया गया।
